फरीदकोट में सड़क हादसा: ट्यूशन से लौट रहे दसवीं के छात्र पर चढ़ा ट्रॉली का टायर, पैर बुरी तरह कुचला – Faridkot News

फरीदकोट में सड़क हादसा:  ट्यूशन से लौट रहे दसवीं के छात्र पर चढ़ा ट्रॉली का टायर, पैर बुरी तरह कुचला – Faridkot News




फरीदकोट बस स्टैंड के नजदीक मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दसवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छात्र प्रभकरण सिंह अपनी स्कूटी पर ट्यूशन से घर लौट रहा था। इसी दौरान नगर काउंसिल की पानी की टंकी वाले ट्रैक्टर से उसकी स्कूटी हल्की टकरा गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र के सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही पशु फीड से भरी ट्रॉली का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आईं और उसका एक पैर बुरी तरह कुचल गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स व ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्र को प्राथमिक सहायता देने के बाद गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल छात्र के एक साथी जसनूर सिंह ने बताया कि वे दोनों ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में नगर काउंसिल की पानी की टंकी वाली ट्रॉली खड़ी थी, जिससे हल्की टक्कर लगने के बाद प्रभकरण सिंह की स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही पशु फीड से भरी ट्रॉली का टायर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद भी एंबुलेंस गाड़ी समय पर नहीं पहुंची-प्रत्यक्षदर्शी इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शी टोनी गोयल ने बताया कि छात्र के पैर पर ट्रॉली का टायर चढ़ने से उसे बेहद गंभीर चोट लगी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एंबुलेंस को सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद वह मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने स्वयं छात्र को ट्रॉली के नीचे से निकालकर सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से उसे।मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *