पटियाला-संगरूर में अवैध माइनिंग का खेल: दिन-रात दौड़ते हैं तेज रफ्तार टिप्पर, लोग बोले- खुलेआम चल रहा कारोबार, कोई कार्रवाई नहीं – Patiala News

पटियाला-संगरूर में अवैध माइनिंग का खेल:  दिन-रात दौड़ते हैं तेज रफ्तार टिप्पर, लोग बोले- खुलेआम चल रहा कारोबार, कोई कार्रवाई नहीं – Patiala News




पटियाला से संगरूर तक अवैध माइनिंग का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इस क्षेत्र में दिन-रात तेज रफ्तार टिप्परों की आवाजाही से सड़कें आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर इस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पटियाला के नए बस स्टैंड के पास ट्रैफिक लाइटों पर एक तेज रफ्तार टिप्पर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक जाम के बावजूद टिप्पर अत्यधिक गति और लापरवाही से चल रहा था। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अन्यथा कई वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे। अवैध माइनिंग का कारोबार खुलेआम चल रहा स्थानीय लोगों का आरोप है कि पटियाला, समाना, नाभा और आसपास के कई गांवों में अवैध माइनिंग का कारोबार खुलेआम चल रहा है। दिन के साथ-साथ रात के समय भी बड़ी संख्या में टिप्पर सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। माइनिंग विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की लोगों का कहना है कि अब तक न तो माइनिंग विभाग ने कोई बड़ी कार्रवाई की है और न ही ट्रैफिक पुलिस तथा प्रशासन ने इस समस्या पर प्रभावी कदम उठाए हैं। ऐसे में देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं और लोगों को इस खतरे से कब राहत मिलती है। तेज रफ्तार टिप्परों पर अब तक लगाम नहीं यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष समाना में एक बेलगाम टिप्पर ने स्कूली बच्चों को ले जा रही गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसमें बच्चों सहित इनोवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बावजूद तेज रफ्तार टिप्परों पर अब तक लगाम नहीं लग पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *