जालंधर में केजरीवाल के भाषण पर कंट्रोवर्सी: मूसेवाला के पिता बोले-अरविंद लॉरेंस को कौन बचा रहा, जेल इंटरव्यू-सिद्धू की हत्या आप सरकार में हुई – Jalandhar News
पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक्स पोस्ट पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जवाब दिया है। केजरीवाल ने 13 जून को जालंधर दौरे पर गैंगस्टर लॉरेंस को गुजरात की साबरमती जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट देने की बात कही थी।
इस पर बलकौर सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा-आप बिल्कुल सही कह रहे हैं लेकिन ये भी जवाब देना चाहिए कि आप की पंजाब सरकार ने उसी लॉरेंस को जेल के अंदर इंटरव्यू देने की इजाजत कैसे दी, खास सुविधाएं कैसे दीं और पूरे पंजाब में उसका एक्सटॉर्शन नेटवर्क कैसे फैलने दिया।
जब मेरे बेटे सिद्धू की हत्या की साजिश रची जा रही थी, तब लॉरेंस तिहाड़ जेल में था, जो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन थी। बाद में भगवंत मान सरकार के समय पंजाब में उसे टीवी इंटरव्यू का प्लेटफॉर्म दिया गया, जिससे उसकी लोकप्रियता और दबदबा और बढ़ गया।
आज भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उसे गुजरात जेल में रख रही है। सवाल बहुत सीधा है कि एक ही गैंगस्टर को हर सरकार के समय सुरक्षा, सुविधाएं, पब्लिसिटी और प्रभाव कैसे मिलता रहा? तिहाड़ से पंजाब और अब गुजरात। आखिर लॉरेंस बिश्नोई की असली हिफाजत कौन कर रहा है? जानें जालंधर दौरे पर केजरीवाल ने क्या कहा था…
Source link

