सीबीएसई बोर्ड स्वतंत्रता दिवस पर करवाएगा स्पर्धा विजेता लाल किले के समारोह में किए जाएंगे शामिल – Jalandhar News

सीबीएसई बोर्ड स्वतंत्रता दिवस पर करवाएगा स्पर्धा विजेता लाल किले के समारोह में किए जाएंगे शामिल – Jalandhar News




जालंधर | सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए राष्ट्रीय काव्य उत्सव में भाग लेने की अपील की है। यह प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से आयोजित की जा रही है। छात्र 31 जुलाई 2026 तक इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों में साहित्य और कविता के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारना और आत्मविश्वास को मजबूत करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय ऐप डाउनलोड करना होगा या इसके वेब पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद राष्ट्रीय काव्य उत्सव सेक्शन में जाकर उपलब्ध लिस्ट में से अपनी पसंद की एक कविता चुननी होगी। छात्रों को चुनी गई कविता का 60 से 90 सेकंड का वीडियो बनाना होगा। वीडियो में छात्र का चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए और आवाज स्पष्ट होनी चाहिए। वीडियो में किसी भी तरह का बैकग्राउंड म्यूजिक, डबिंग या एआई आवाज का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वीडि यो तैयार होने के बाद उसे अपने या माता-पिता के सोशल मीडिया अकाउंट जैसे इंस्टाग्राम, यू ट्यूब या एक्स पर अपलोड करना होगा। पोस्ट करते समय राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के आधिकारिक हैंडल को टैग करना और #राष्ट्रीय काव्य उत्सव हैशटैग का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके बाद छात्रों को राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के ऐप या वेबसाइट पर जाकर फाइनल सबमिशन फॉर्म भरना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *