प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षाओं के छात्रों के लिए बड पेंटिंग गतिविधि आयोजित – Jalandhar News

प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षाओं के छात्रों के लिए बड पेंटिंग गतिविधि आयोजित – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर अर्जुन नगर स्थित सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षाओं के छात्रों के लिए बड पेंटिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना था। इसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ गतिविधि में भाग लिया तथा विभिन्न रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त किया। इस मनोरंजक गतिविधि के माध्यम से बच्चों की फाइन मोटर स्किल्स, हाथों और आंखों का तालमेल तथा रचनात्मक सोच का विकास हुआ। इस मौके स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *