सकारात्मक सोच रखने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर – Jalandhar News
भास्कर न्यूज |जालंधर एकलव्य स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। कार्यक्रम में तनाव को संभालने, सकारात्मक सोच रखने, भावनाओं को संतुलित रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों और टीचर्स ने गतिविधियों और चर्चा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीचर्स को अच्छा और सहयोगात्मक कक्षा माहौल बनाने के बारे में बताया गया, जबकि छात्राओं को अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल निया अक्स बहल ने सभी को मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल डायरेक्टर सीमा हांडा ने इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षित और सहयोगात्मक माहौल की आवश्यकता पर जोर दिया। यह कार्यक्रम चेयरमैन जे.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
Source link

