पठानकोट में स्कूटी सवार बुजूर्ग महिला की झपटी बालियां: स्कूटी से गिरकर महिला जख्मी, एक महीने में पांचवीं वारदात – Pathankot News

पठानकोट में स्कूटी सवार बुजूर्ग महिला की झपटी बालियां:  स्कूटी से गिरकर महिला जख्मी, एक महीने में पांचवीं वारदात – Pathankot News




पठानकोट में बाइक सवार झपटमारों का गिरोह बेहद सक्रिय हो गया है। बदमाशों ने एक महीने के भीतर झपटमारी की 5वीं वारदात को अंजाम दिया है। ताजा घटना में बाइक सवार झपटमारों ने गुरदासपुर रोड स्थित सैनिक मंदिर के सामने, अबरोल नगर मोड़ बेटे के साथ एक्टिवा पर जा रही एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया और उनके गले की चेन और कानों की बालियां झपट कर फरार हो गए।
इस झपटमारी के दौरान महिला बेहोश होकर चलती स्कूटी से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात झपटमारों पर मामला दर्ज कर लिया है।
लमीनी से लौट रहे थे मां-बेटा
सुजानपुर के मोहल्ला शेखां के कुनाल ने बताया कि वह अपनी माता निर्मला देवी के साथ स्कूटी एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम के लिए लमीनी गए थे। वह वापस अपने घर सुजानपुर जा रहे थे। वह जब शाम को सैनिक मंदिर के सामने अबरोल नगर मोड गुरदासपुर रोड पर पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर 2 युवक सवार होकर आए। जिन्होंने अपना मोटरसाइकिल उनकी स्कूटी के पास ले आए और पीछे बैठी उसकी माता निर्मला देवी के कानों से सोने की दोनों बालियां और गले में पहनी सोने की चेन झपटकर मौके से भाग गए। बेटे का कहना है कि मां के गले में सोने की चेन 3 तोले और कानों में पहनी बालियां एक तोले की थी। वहीं, अचानक गले और कानों को झटका लगने से उनकी माता स्कूटी से नीचे गिर गई। जिससे उन्हें गंभीर तौर पर चोटें आईं हैं।
कुनाल ने पुलिस से मांग की कि सीसीटीवी कैमरे चेक करवाकर बाइक सवार दोनों लोगों को पकड़ा जाए। थाना डिवीजन नं. 1 पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना एक प्रभारी का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवा रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
एक महीने के भीतर 5 वारदात
पहला केस: 1 जून को बाइक सवार 2 स्नैचरों ने पठानकोट-सुजानपुर रोड पर छोटेपुर के पास सुरेंद्र कुमार के साथ स्कूटी के पीछे बैठकर जा रही भाभी सुषमा देवी के कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए थे। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से स्कूटी गिर गई और दोनों सवार घायल हो गए थे।
दूसरा केस: 6 जून शनिवार को मिशन रोड पर बाइक सवार तीन स्नैचरों ने गुरुद्वारा में माथा टेककर पैदल लौट रही बुजुर्ग महिला के सोने की बाली झपटकर फरार हो गए थे। मोहल्ला घरथौली की बुजुर्ग महिला सुदेश कुमारी ने बताया कि वह पैदल घर से मिशन स्थित गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर तीन युवक उसके पीछे से आए। मोटरसाइकिल पर बैठे एक युवक ने उसके कान से झपटा मारकर सोने की बाली छीनकर फरार हो गए थे।
तीसरा केस: 12 जून को बाइक सवार स्नैचरों ने रेलवे ब्रिज भरोली कलां के पास घरथौली मोहल्ला निवासी पति प्रभदयाल के साथ स्कूटी पर दवा लेकर लौट रही पत्नी सुदेश कुमारी के कान से सोने की बाली झपटकर फरार हो गए थे।
चौथा केस: 25 मई में बाइक सवार स्नैचरों ने गोसाईपुर रोड पर दवा लेकर पति के साथ स्कूटी पर लौट रही महिला के कान से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए थे। महिला और उसका पति मिलिट्री अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे थे। गोसाईपुर रोड पर उनके साथ वारदात हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *