फिरोजपुर में बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री: फूड सेफ्टी विभाग की रेड, 450 किलो न्यूडल्स नष्ट कराए – Fazilka News




फिरोजपुर में आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली एक नूडल्स मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। आहलेवाला रोड पर स्थित कृष्णा कॉलोनी में मिली एक गुप्त शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने जब फैक्ट्री में अचानक रेड की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। घोर गंदगी के बीच नूडल्स तैयार किए जा रहे थे, चारों तरफ मक्खियां भिनभिना रही थीं और नूडल्स का आटा-मिश्रण सीधे जमीन पर रखकर तैयार किया जा रहा था। बिना लाइसेंस के चल रही थी फैक्ट्री, मौके पर लिए गए सैंपल फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव खोसला ने बताया कि विभाग को फैक्ट्री के संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तुरंत विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि यह नूडल्स फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस (Unlicensed) के गैर-कानूनी ढंग से चलाई जा रही थी। विभाग की टीम ने मौके पर तैयार नूडल्स और कच्चे माल के सैंपल सील कर दिए हैं, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। 450 किलो तैयार नूडल्स करवाए नष्ट, सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही मौजूद लगभग 450 किलोग्राम तैयार नूडल्स को तुरंत नष्ट करवा दिया।अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक को बिना लाइसेंस काम बंद करने, नियमों का कड़ाई से पालन करने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि लैब से सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यदि सैंपल फेल पाए जाते हैं, तो नियमों के तहत कोर्ट में मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में दोबारा इस तरह की लापरवाही या अवैध संचालन पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *