किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी सत्याग्रह का ऐलान: पठानकोट में 10 अगस्त को DC दफ्तर का घेराव, यूएस ट्रेड डील रद्द करने की मां – Pathankot News




पठानकोट स्थित ऑल इंडिया किसान सभा कार्यालय (गांधी चौक) में यूनाइटेड किसान मोर्चा और प्रमुख ट्रेड यूनियनों की एक संयुक्त अहम बैठक आयोजित की गई। मिहर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 10 अगस्त को देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन और गिरफ्तारियां देने के फैसले को अमलीजामा पहनाने की रूपरेखा तैयार की गई। नेताओं ने ऐलान किया कि इस राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत पठानकोट में भी विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 10 अगस्त को मलकपुर नहर पुल पर जुटेंगे कार्यकर्ता, डीसी दफ्तर का करेंगे घेराव बैठक के पश्चात संयुक्त प्रेस वार्ता में नेताओं ने जानकारी दी कि 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सभी किसान, मजदूर व कर्मचारी संगठन मलकपुर नहर के पुल के समीप भारी संख्या में एकत्रित होंगे। वहां से एक विशाल विरोध मार्च निकालते हुए सभी कार्यकर्ता डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय पहुंचेंगे, जहां धरना देकर अपनी मांगों के पक्ष में गिरफ्तारी देंगे। अमेरिका संग ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ (FTA) और ‘सीड बिल 2026’ का कड़ा विरोध बैठक में किसान मोर्चा की ओर से परषोत्तम कुमार, नरिंजन सिंह, मिहर सिंह, तरलोक सिंह, अमर दास व हंस राज सिंह तथा ट्रेड यूनियनों की तरफ से हरिंदर रंधावा, बिक्रमजीत, कुलदीप राज, हंस राज और चमन लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने का ऐलान किया। किसान व मजदूर नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी इन जायज मांगों पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया, तो देश का अन्नदाता और मजदूर वर्ग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी बड़े संघर्ष व कुर्बानी से पीछे नहीं हटेगा। जानिए पूरे मांगों के बारे में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *