जलालाबाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार: खेत में पानी की पाइप डालने को लेकर हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस – Fazilka News

जलालाबाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार:  खेत में पानी की पाइप डालने को लेकर हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस – Fazilka News




फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव प्रभात सिंह वाला में खेत में पानी की पाइप डालने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने फायरिंग दौरान चली गोली का एक खोल भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर सदर थाना जलालाबाद के एसएचओ जुगराज सिंह ने बताया कि गांव प्रभात सिंह वाला के रहने वाले सुरिंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में खेत की जमीन में पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिस पर एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग करने के आरोप लगे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सदर थाना जलालाबाद में दो विजय सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी प्रभात सिंह वाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिसमें से गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है । एसएचओ के मुताबिक इस मामले ने फायरिंग के दौरान गोली का एक खाली खोल भी बरामद कर लिया गया है फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *