खन्ना में आंधी से 150 साल पुराना पेड़ गिरा: तूफान और बिजली गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त; छतों और दीवारों को पहुंचा नुकसान – Khanna News

खन्ना में आंधी से 150 साल पुराना पेड़ गिरा:  तूफान और बिजली गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त; छतों और दीवारों को पहुंचा नुकसान – Khanna News




पंजाब के खन्ना में गुरुवार तड़के तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही हुई। खन्ना खुर्द इलाके में करीब 150 साल पुराना एक विशाल पेड़ टूटकर कई मकानों पर गिर गया। इस हादसे में घरों की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान शुरू हुआ। इसी दौरान जोरदार आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी, जिससे वह जड़ से उखड़कर पास के मकानों पर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था। स्थानीय निवासी छोटे खान ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे अचानक तेज आंधी चली और उसके बाद आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी। उन्होंने देखा कि विशाल पेड़ टूटकर घरों पर गिर गया, जिससे मकानों को काफी नुकसान हुआ। वहीं, मलकीत सिंह ने जानकारी दी कि गांववासी अपने स्तर पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और गिरे हुए पेड़ को हटाने का काम किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता देने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पुराने और जर्जर पेड़ों की समय-समय पर जांच की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *