मोहाली में टैक्सी पर 8 राउंड फायरिंग: ड्राइवर बोला- तांत्रिक विद्या में साथ देने का दबाव बनाया, डेयरी फार्म में चल रही थी गतिविधियां – Kharar News
मोहाली में तांत्रिक विद्या में साथ न देने पर एक टैक्सी चालक पर फायरिंग की गई। देर रात (बुधवार को) चलती स्कॉर्पियो से हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हालांकि उसकी टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-94 जेएलपीएल मोहाली निवासी 29 वर्षीय अमृतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर टैक्सी चलाता है। उसकी पहचान गुरपाल सिंह उर्फ तिखा धालीवाल उर्फ बाबा निवासी मलोट और उसके साथी तेजिंदर सिंह उर्फ टीटा निवासी संगरूर से एक दोस्त के जरिए हुई थी। शुरुआत में उनके संबंध सामान्य थे। अमृतपाल के मुताबिक, बाद में उसे पता चला कि गुरपाल सिंह तांत्रिक विद्या के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां करता है। वह गांव सवाड़ा में किराये पर डेयरी फार्म चलाता था, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि गुरपाल और उसके साथी अमृतपाल पर अपने साथ रहने और उनके कहे अनुसार काम करने का दबाव बना रहे थे। पहले फोन पर दी गईं थी गालियां जब अमृतपाल ने उनसे दूरी बना ली तो उसे धमकियां मिलने लगीं। पीड़ित के अनुसार, 26 मई की रात पहले उसे फोन पर गालियां दी गईं और फिर “आज हिसाब करने” की धमकी दी गई। रात करीब 10:45 बजे, जब अमृतपाल अपनी टैक्सी लेकर गांव सवाड़ा के मुख्य मार्ग पर खड़ा था। गोलियां टैक्सी की हेडलाइट, बॉडी और शीशों पर लगी इसी दैरान काले रंग की स्कॉर्पियो-एन में आए आरोपियों ने उस पर करीब 8 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां टैक्सी की हेडलाइट, बॉडी और शीशों पर लगीं। हमलावरों के साथ एक सफेद रंग की वरना कार भी मौजूद थी। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना सदर खरड़ के अंतर्गत मजात चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Source link

