जालंधर के जेपी नगर में लगी आग: कोठी में बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू – Jalandhar News

जालंधर के जेपी नगर में लगी आग:  कोठी में बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू – Jalandhar News




जालंधर के जेपी नगर इलाके में कोठी में भीषण आग लगने मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कोठी में बने एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने पूरी कोठी को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की 4 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कोठी के एक हिस्से में गोदाम (गोडाउन) बनाया गया था, जहां काफी सामान रखा हुआ था। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी ने गोदाम के सामान को पकड़ लिया, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। बिजली कटने में हुई देरी, बढ़ता गया खतरा घटनास्थल पर मौजूद लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी देखी गई कि हादसे के शुरुआती समय में बिजली विभाग के अधिकारियों ने समय पर लाइट बंद नहीं की। बिजली सप्लाई चालू रहने के कारण गोदाम के अंदर लगातार शॉर्ट सर्किट होते रहे और आग बढ़ती चली गई। बाद में पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई को पूरी तरह से कटवाया गया, जिसके बाद राहत कार्य में तेजी आई। दमकल विभाग की मुस्तैदी सूचना मिलते ही दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में चार गाड़ियों को काम पर लगाया गया, जो लगातार पानी की बौछारें कर आग बुझाने में जुट गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड के काउंसलर (पार्षद) और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सामान को बाहर निकाला गया, टला बड़ा नुकसान दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोठी और गोदाम के अंदर रखे कीमती सामान को बाहर निकालना शुरू किया, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। गनीमत यह रही कि समय रहते कोठी के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे कोई बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग की लपटों पर काबू पा लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *