फतेहगढ़ साहिब ने हरनूर ने मलेशिया में जीता कांस्य: 14 वर्षीय खिलाड़ी के पदक जीतने पर सम्मान, विधायक ने कहा- यह सफलता प्रेरणा बनेगी – Khanna News
फतेहगढ़ साहिब के जिले के गांव ढोलां के रहने वाले 14 वर्षीय कराटे खिलाड़ी हरनूर सिंह ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश और पंजाब का नाम रोशन किया है। हरनूर ने यह शानदार उपलब्धि अंडर-14 आयु वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए हासिल की। हरनूर सिंह की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखवीर सिंह राय ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान विधायक राय ने कहा कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना कोई छोटी बात नहीं है, यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हरनूर की सफलता बनेगी प्रेरणा विधायक ने हरनूर की कड़ी मेहनत और उनकी असाधारण प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हरनूर की यह सफलता इलाके के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी तरह देश के लिए पदक जीतकर पंजाब का गौरव बढ़ाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच का अनुभव रहा यादगार: हरनूर सम्मान समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ी हरनूर सिंह ने मलेशिया में खेलने के अपने अनुभव को बेहद यादगार बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। हरनूर ने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार के सहयोग से उन्हें भविष्य में भी ऐसे बड़े वैश्विक टूर्नामेंटों में भाग लेने और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता रहेगा। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन और कड़ी मेहनत को देते हुए हरनूर सिंह ने युवाओं को एक खास संदेश दिया। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से खेलों को अपनाने की अपील की। हरनूर ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए और अनुशासन, कड़ी मेहनत व खेल भावना को ही अपने जीवन में सफलता की कुंजी बनाना चाहिए।
Source link

