पठानकोट के चिल्ड्रन पार्क ट्यूबवेल पर पेयजल संकट: पंप ऑपरेटर नहीं होने से सप्लाई बाधित, पानी को तरसे लोग; अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप – Pathankot News

पठानकोट के चिल्ड्रन पार्क ट्यूबवेल पर पेयजल संकट:  पंप ऑपरेटर नहीं होने से सप्लाई बाधित, पानी को तरसे लोग; अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप – Pathankot News




पठानकोट के चिल्ड्रन्स पार्क स्थित ट्यूबवेल पर पानी की गंभीर किल्लत को लेकर लोगों और जन-प्रतिनिधियों में भारी रोष है। भीषण गर्मी के बावजूद नगर निगम और संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर करते हुए बताया कि इस मुख्य ट्यूबवेल पर कोई पंप ऑपरेटर या जिम्मेदार कर्मचारी तैनात नहीं रहता। ट्यूबवेल का मुख्य वॉल्व खोलने वाली चाबी भी बाहर लावारिस पड़ी रहती है, जिसे कोई भी राहगीर उठाकर वॉल्व खोल देता है। पानी सप्लाई का कोई निर्धारित समय या शेड्यूल नहीं है, जिससे रिहायशी इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। अव्यवस्था का आलम यह था कि ट्यूबवेल के बिजली वाले कमरे (स्टार्टर रूम) में भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। परेशान होकर स्थानीय लोगों को खुद अंदर जाकर मीटर और पैनल चेक करना पड़ा। वहां मौजूद लोगों का गुस्सा गायब कर्मचारियों पर फूट पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार से पूरी तनख्वाह समय पर मिलती है, तो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित क्यों रहते हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हम लोग यहां रोजाना पानी लेने आते हैं क्योंकि हमारे घरों में जो पानी आता है, वह पीने लायक नहीं है। मजबूरन पीने के साफ पानी के लिए हमें चिल्ड्रन पार्क के इस ट्यूबवेल पर आना पड़ता है। इस पूरे इलाके के लोग इसी ट्यूबवेल से पीने का पानी भरकर ले जाते हैं।” समस्या बहुत ज़्यादा है और कोई भी इस बात पर गौर नहीं कर रहा है। समय पर पानी नहीं आता। दूसरा, जब कभी यहाँ कोई ‘लेबर’ (नया कर्मचारी) भेजी भी जाती है, तो उस लेबर को यह तक मालूम नहीं होता कि वाल्व
कितने बजे खोलना है और कितने बजे बंद करना है। कई बार तो ऐसी स्थिति होती है कि यहाँ कोई कर्मचारी उपलब्ध ही नहीं होता। ऐसे में पार्क में सैर करने आने वाले जो कुछ जानकार लड़के हैं, उनसे रिक्वेस्ट करके हम मोटर चलवाते हैं, तब जाकर पानी आता है।”* अधिकारियों ने साधी चुप्पी, शिकायतें बेअसर स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार विभाग की जेई (JE) शैली, और (XEN प्रभजोत सिंह से शिकायत कर चुके हैं। यहां तक कि इस केंद्र के प्रभारी सुशील को भी बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल “हां जी, आ गए भाई जी” कहकर बात को टाल दिया जाता है। पिछले हफ्ते भी यही हाल था और आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उग्र प्रदर्शन की चेतावनी पठानकोट के निवासियों ने प्रशासन को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि चिल्ड्रन पार्क के ट्यूबवेल पर तुरंत स्थाई मुलाजिम की ड्यूटी सुनिश्चित नहीं की गई और पानी का समय तय कर सुचारू सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ उग्र धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *