जालंधर कैंट अग्निकांड-बिना बिजली-पानी 60 परिवार: BJP नेशनल स्पोकसपर्सन रायपुर पहुंचे, बोले-AAP सरकार मस्ती में, लोगों को राहत सामग्री बांटी – Jalandhar News
जालंधर कैंट हलके के गांव गांव रायपुर में मंगलवार को BJP नेशनल स्पोकसपर्सन जयबीर शेरगिल पहुंचे। यहां उन्होंने 22 मई को आग लगने से बेघर हुए 13 परिवारों से दुख साझा किया और राहत सामग्री बांटी। जयबीर शेरगिल ने बताया कि इस अग्निकांड में 13 गरीब परिवारों के लगभग 60 से 100 मजदूर पूरी तरह बेघर हो गए हैं। इस हादसे में 4 वर्षीय मासूम की जान चली गई और पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। शेरगिल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आई है। शेरगिल ने बताया कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। ये लोग इस भीषण गर्मी में बिना बिजली, साफ पानी और छत के खुले खेतों में सोने को मजबूर हैं। जयवीर शेरगिल ने आप सरकार को घेरा
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर निशाना साधा। शेरगिल ने सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा, पिछले 10 दिनों से ये महिलाएं और बच्चे खुले आसमान के नीचे बिना बिजली, पानी या छत के रह रहे हैं, लेकिन आप सरकार की नींद अभी तक नहीं खुली है। किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने इनकी सुध तक नहीं ली। आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ पंजाब के खजाने को लूटने में व्यस्त है। इस सरकार को केवल जरूरतमंदों का इस्तेमाल करना आता है, उनकी मदद करना नहीं। शेरगिल ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा, पक्के मकान और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। आप सरकार हमेशा की तरह अपने में ही मस्त है
शेरगिल ने कहा कि 22 मई को यह दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां की स्थिति पूरी तरह से दयनीय और परेशान करने वाली है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा की तरह अपने ही रंग में मस्त है। 15-16 झुग्गियां जल गईं, एक चार साल के मासूम बच्चे की जान चली गई, लेकिन आज भी अगर आप कैमरे घुमाकर देखें, तो इन पीड़ित परिवारों के सिर पर न तो छत है और न ही खाने को रोटी। गांव के लोगों ने (इंसानियत के नाते) इन्हें खाना खिलाया, लेकिन सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के आदेश पर पहुंची भाजपा की टीम
शेरगिल ने कहा कि आज भाजपा की जिला जालंधर टीम यहां पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट आदेश है कि समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति की भी बांह थामनी है और हर जरूरतमंद की मदद करनी है। इसी का पालन करते हुए हम आज यहां पहुंचे हैं। हमने मात्र 4 घंटे के भीतर यहां के लिए बिस्तर, मंजे, बेडशीट, दवाइयां, खाने का सामान, बर्तन और तिरपाल जैसी तमाम जरूरी चीजों की व्यवस्था की है। चुनावी फायदे के लिए गरीबों का इस्तेमाल करती है आप
शेरगिल ने आम आदमी पार्टी पर चुनावी फायदे का आरोप लगाया कि हम आम आदमी पार्टी की तरह नहीं हैं जो केवल बातें करके गायब हो जाएं। हमारे जिला अध्यक्ष सुशील और पूरी टीम यहां खड़ी है। अगले तीन-चार दिनों तक यहां लगातार राहत सामग्री पहुंचती रहेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने इन गरीबों के दुख से अपना मुंह फेर लिया। ये लोग सिर्फ चुनाव के समय इन गरीबों का वोट लेने आते हैं। इस समय पुलिस लोगों से धक्काशाही करने में व्यस्त है और प्रशासन चुनाव करवाने में लगा है, लेकिन जब जनता को काम की और मदद की जरूरत होती है, तो ये कहीं दिखाई नहीं देते। “जब तक मदद नहीं मिलती, भाजपा साथ खड़ी रहेगी
भाजपा टीम ने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा, जब तक सरकार की राहत इन तक नहीं पहुंचती, तब तक भाजपा की टीम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अगर सरकार मदद नहीं भी करेगी, तो भी भाजपा इन्हें हर संभव राहत पहुंचाएगी, क्योंकि आपदा के समय डटकर खड़े होना और हर कमजोर व्यक्ति की मदद करना ही भाजपा का दूसरा नाम है।
Source link

