संगरूर-कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों का वित्त मंत्री की कोठी के बाहर धरना: हरपाल चीमा के खिलाफ की नारेबाजी; धूरी रोड पर पुल किया बंद – Sangrur News

संगरूर-कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों का वित्त मंत्री की कोठी के बाहर धरना:  हरपाल चीमा के खिलाफ की नारेबाजी; धूरी रोड पर पुल किया बंद – Sangrur News




जल सेनिटेशन विभाग के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के संगरूर स्थित आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने धूरी रोड पर पुल को भी पूरी तरह बंद कर दिया।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के साथ उनकी पिछली सभी बैठकें विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार बैठक का समय देकर उन्हें गुमराह किया है। प्रदर्शनकारियों ने याद दिलाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। हालांकि, उनका कहना है कि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 25 जून को सरकार के साथ एक और बैठक का आश्वासन कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 25 जून को सरकार के साथ एक और बैठक का आश्वासन दिया गया है, लेकिन उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। उनका अनुभव रहा है कि सरकार अक्सर बैठक का समय देकर बाद में मुकर जाती है। कर्मचारियों ने घोषणा की कि वे तब तक अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और उन्हें पक्का करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं कर दिया जाता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *