31 मई को लगेगा चैरिटेबल मेडिकल जांच कैंप – Jalandhar News

31 मई को लगेगा चैरिटेबल मेडिकल जांच कैंप – Jalandhar News



जालंधर | भोगपुर: ”मिशन सेहतमंद पंजाब” के तहत आगामी 31 मई (रविवार) को गांव लड़ोया के गुरुद्वारा भाई निहाल सिंह जी (चढ़दी पट्टी) में एक विशेष चैरिटेबल मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। पंजाब एड फाउंडेशन और लाइफकेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कैंप सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में शुगर, थायराइड, लिवर व किडनी प्रोफाइल, सीबीसी, कैल्शियम और लिपिड प्रोफाइल समेत कई जरूरी टेस्ट बेहद कम दामों पर किए जाएंगे। ग्रामीणों से अपील है कि सही रिपोर्ट के लिए टेस्ट करवाने 8 से 10 घंटे खाली पेट (फास्टिंग) आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *