पठानकोट में लुटेरों से भिड़ा युवक: दरात दिखाकर आईफोन और कैश लेकर भाग रहे थे, ईंट मारकर स्कूटी से गिराए; VIDEO सामने आया – Pathankot News

पठानकोट में लुटेरों से भिड़ा युवक:  दरात दिखाकर आईफोन और कैश लेकर भाग रहे थे, ईंट मारकर स्कूटी से गिराए; VIDEO सामने आया – Pathankot News




पठानकोट के एक युवक के साथ लूट करना लुटेरों को भारी पड़ गया। रविवार रात 10 बजे पैदल जा रहे युवक से स्कूटी सवार 2 युवकों ने दातर दिखाकर आईफोन और 5 हजार रुपए कैश छीन लिया। वापस उसी रास्ते से गुजरते दोनों लुटेरों को युवक ने पहचान लिया और दूर से ईंट मार कर दोनों को स्कूटी से गिरा दिया। फिर युवक दोनों लुटेरों के भिड़ गया। दातर दिखाकर दोबारा लुटेरे भागने लगे तो युवक ने फिर से ईंट मारकर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि, बाद में आरोपी दातर का डर दिखाकर भागने में सफल रहे। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल, शाहपुरकंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चलती बाइक की चाभी निकाल ली पठानकोट के गांव घो-मंगनी के रहने वाले लोकेश कुमार उर्फ लक्की ने बताया कि वह मलिकपुर डाउन टाउन में सैलून पर काम करता है। रविवार रात वह जुगियाल रोड से बाइक पर घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार 2 युवक उसके साथ-साथ चलने लगे। लक्की ने बताया कि उसे लगा कि शायद उसके ही गांव के कुछ दोस्त मजाक कर रहे हैं। इसी बीच बदमाशों ने चलती बाइक की चाभी घुमाकर बाइक बंद कर दी, जिससे लक्की की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर साइड में रुक गई। बाइक सवार ने दातर से किया हमला लक्की ने बताया कि अंधेरा अधिक होने के कारण वह उनके चेहरे नहीं देख पाया। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने उसकी बाहें पकड़ लीं और दूसरे ने दातर निकालकर उस पर सीधा हमला करने की कोशिश की। हालांकि, लक्की ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को छुड़ाने के लिए झटका मारा, जिससे वह वार उसके कंधे पर लगा। इस बीच बदमाशों की पकड़ ढीली हुई और उन्होंने लक्की की जेब से सामान निकालने की कोशिश की। इस खींचतान में उसका फोन व अन्य सामान नीचे गिर गया। दोनों तरफ से झड़प और मारपीट हुई, जिसमें वह अपनी जान बचाकर भाग निकला। मौसी के घर में घुसकर बचाई जान बदमाशों के चंगुल से छूटकर लक्की पास ही स्थित अपनी मौसी के घर की तरफ भागा, जिसका गेट खुला हुआ था। लक्की तुरंत अंदर घुस गया। इसके बाद बदमाशों ने लक्की की मोटरसाइकिल ले जाने की कोशिश की, लेकिन चाभी न मिलने के कारण वे नाकाम रहे और वहां से भाग गए। जब लक्की अपना गिरा हुआ फोन और बाइक देखने बाहर आया, तो बदमाश दोबारा अपनी बाइक पर वापस आ गए और दूर से ही जानलेवा अंदाज में लक्की पर हमला करने के लिए आगे बढ़े। बदमाश के सिर पर लगी ईंट लक्की ने बताया कि उस वक्त मौके पर उसकी मदद के लिए कोई नहीं था। उसे जमीन पर ईंटें पड़ी दिखाई दीं। उसने तुरंत ईंट उठाई और बदमाशों पर सीधा वार किया। एक वार सटीक लगा, जबकि दूसरा मिस हो गया। लक्की ने कहा कि अपनी आत्मरक्षा के लिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। मोबाइल और कैश ले भागे लुटेरे इस दौरान बदमाश बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन वे उसका मोबाइल और 5 हजार रुपए कैश लेकर भाग निकले। पीड़ित लक्की ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उसे उन हमलावरों के चेहरे थोड़े-बहुत याद हैं। अगर वे एक बार उसके सामने आ जाएं, तो वह उन्हें पहचान लेगा। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को ढूंढे और सख्त कार्रवाई करे। DSP बोले- पहले ही दर्ज कर चुके हैं मामला डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस स्टेशन शाहपुरकंडी का मामला है, इसमें एक व्यक्ति का फोन छीने जाने का पता चला है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पर उससे पहले हमें जो इंफॉर्मेशन मिली थी, उस पर हमने पर्चा दर्ज कर दिया हुआ है। हम इसकी टेक्निकल सेल और दूसरी टीमों को साथ लेकर ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच जारी है। कैमरे वगैरह देख रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *