अबोहर में नहर से मिला अज्ञात युवक का शव: हाथ पर बंधी राखी, पहचान नहीं हो पा रही – Abohar News

अबोहर में नहर से मिला अज्ञात युवक का शव:  हाथ पर बंधी राखी, पहचान नहीं हो पा रही – Abohar News




अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा नहर से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक की आयु लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके एक हाथ पर राखी बंधी हुई है, जिससे उसकी पहचान में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला को सोमवार सुबह नहर में एक शव बहने की सूचना मिली। इसके बाद नरूला अपनी टीम के सदस्यों सोनू ग्रोवर, शेरा और राधा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत थाना नंबर दो अबोहर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद समिति सदस्यों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और बारीक चेकदार पजामा पहन रखा था। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना नंबर दो अबोहर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। समिति सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो वे समिति सदस्यों या सिटी टू पुलिस से संपर्क करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *