सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-हिंदुओं की आस्था से हुआ खिलवाड़: राम मंदिर ट्रस्ट पर पंजाब कांग्रेस का हमला; निजी सुरक्षा एजेंसी पर भी उठाए सवाल – Chandigarh News

सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-हिंदुओं की आस्था से हुआ खिलवाड़:  राम मंदिर ट्रस्ट पर पंजाब कांग्रेस का हमला; निजी सुरक्षा एजेंसी पर भी उठाए सवाल – Chandigarh News




कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान कथित वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं और यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं और उनके नाम का राजनीतिक लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए। 2027 का चुनाव गुरु नानक देव जी के वचन व श्रीराम के नाम पर लड़ेगी कांग्रेस पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और भगवान राम के आदर्शों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने फिल्म ‘सतलुज’ से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन ऐसे लोगों के साथ किया गया, जो भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रस्ट को जानबूझकर सूचना के अधिकार (RTI) के दायरे से बाहर रखा गया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। निजी सुरक्षा एजेंसी पर भी उठाए सवाल कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए पहले से केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बल तैनात हैं, तो निजी सुरक्षा एजेंसी रखने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एजेंसी भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति की है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संभव हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका पूरा राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं, किसी एक दल के नहीं। पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर दिया जवाब पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर श्रीनेत ने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं। कांग्रेस में हर नेता को अपनी बात रखने की आजादी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *