पठानकोट में व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत: बहु पर प्रताडि़त करने का आरोप, DSP कार्यालय पर किया प्रदर्शन, बोले- पुलिस ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई – Pathankot News

पठानकोट में व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत:  बहु पर प्रताडि़त करने का आरोप, DSP कार्यालय पर किया प्रदर्शन, बोले- पुलिस ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई – Pathankot News




पठानकोट के जंदरिया मोहल्ले में 41 वर्षीय व्यक्ति रोमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर समय रहते उचित कार्रवाई न करने के गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ के लिए पठानकोट में डीएसपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। मृतक रोमी के पिता करतार चंद ने बताया कि उनकी बहू रोमी को मानसिक और पारिवारिक रूप से परेशान करती थी। इस प्रताड़ना के खिलाफ उन्होंने कई बार संबंधित पुलिस थाने में लिखित शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके कारण रोमी और उसका परिवार अपने ही घर से अलग रहने को मजबूर हो गया। पिता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। तनाव और अवसाद में था मृतक, एएसआई पर भी लगे आरोप रोमी की बहन नीतू बाला ने भाई की मौत के पीछे लंबे समय से चल रहे तनाव और डिप्रेशन को मुख्य वजह बताया। उन्होंने कहा कि मेरे भाई को इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था कि वह डर खुद के घर जाने से भी कतराता था।” इसके साथ ही नीतू बाला ने एक पुलिस एएसआई (ASI) पर भी उनके परिवार को नाजायज परेशान करने का संगीन आरोप जड़ा और इस मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील की। डीएसपी का आश्वासन: जांच के बाद होगी निष्पक्ष कार्रवाई घंटों चले प्रदर्शन और आरोपों के बाद डीएसपी जगदीश राज ने मामले की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि थाना डिवीजन नंबर-1 को रात के समय रोमी की मौत की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था और दोनों पक्षों ने पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी थीं। ASI पर लगे आरोपों की जांच: डीएसपी ने बताया कि उन्हें एएसआई के खिलाफ भी शिकायत मिली है। उन्होंने प्रदर्शनकारी परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई पुलिसकर्मी भी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त एक्शन लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *