लुधियाना में टीचर से वारदात: घर के बाहर बैठे सरकारी टीचर पर नशेड़ी का जानलेवा हमला, पेट और जांघ में घोंपा चाकू – Ludhiana News

लुधियाना में टीचर से वारदात:  घर के बाहर बैठे सरकारी टीचर पर नशेड़ी का जानलेवा हमला, पेट और जांघ में घोंपा चाकू – Ludhiana News




लुधियाना के लालतों कलां इलाके में एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर बैठे एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नशे में धुत एक अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोकने पर भड़का युवक, वारदात को दिया अंजाम पीड़ित शिक्षक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो एक सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। हरजीत सिंह ने बताया कि वह लालतों कलां रोड स्थित अपने घर के बाहर साइड में बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब 20-22 साल का एक अज्ञात युवक वहां आया, जो पूरी तरह से नशे में धुत था और उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।जब शिक्षक हरजीत सिंह ने उस युवक से सामान्य रूप से पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे हो, तो इतने में ही आरोपी युवक आगबबूला हो गया। उसने पहले हरजीत सिंह को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर अपने पास से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने एक वार उनकी जांघ पर और दूसरा वार पेट के हिस्से पर किया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोचा चाकू लगने के बाद हरजीत सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए और बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद ग्रामीणों और आस-पास खड़े लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इसी बीच हरजीत सिंह के भाई तुरंत उन्हें गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी, आरोपी युवक पूरी तरह नशे की हालत में था और वारदात को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करने की तैयारी कर ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *