सैर करती महिला के गले से चेन झपटी VIDEO: बाइक पर आए थे आरोपी, पुलिस ने दोनों को दबोचा, पहले भी कई केस दर्ज – Mohali News

सैर करती महिला के गले से चेन झपटी VIDEO:  बाइक पर आए थे आरोपी, पुलिस ने दोनों को दबोचा, पहले भी कई केस दर्ज – Mohali News




न्यू चंडीगढ़ में रिहायशी सोसाइटी में सैर करते हुए महिला से स्नैचिंग हुई थी। आरोपी महिला की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले मोहाली के मुल्लांपुर गरीबदास थाना पुलिस और ऑपरेशन सेल मोहाली की टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है । आरोपियों की पहचनसूरज उर्फ लांबा उर्फ बाबू निवासी गुलाबगढ़ रोड, डेराबस्सी और रुस्तम निवाासी थाना सेक्टर-55, चंडीगढ़ । दोनों का क्रिमनल रिकॉर्ड रहा है। ऐसे हुई थी यह वारदात पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 16 मई 2026 को हुई थी । पीड़िता निताशा कौंडल (पत्नी कोराई मुरली, निवासी इको सिटी, सेक्टर 06-ए, न्यू चंडीगढ़) अपने घर के पास बच्चे के साथ सैर कर थीं । इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए सूरज और रुस्तम ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़कर मौके से फरार हो गए । पीड़िता के बयानों के आधार पर थाना मुल्लांपुर गरीबदास में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । पुलिस बरामदगी पुलिस को आरोपियों के पास से काले रंग की हरियाणा नंबर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। यह बाइक अपराध में प्रयोग की गई थी। पीड़िता से छीनी गई 01 सोने की चेन । पुराने क्रिमिनल हैं दोनों आरोपी, दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इन पर पहले भी चोरी व अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं: आरोपी सूरज के खिलाफ साल 2024 में थाना फेज-1, मोहाली में चोरी और चोरी का माल रखने (धारा 457, 380, 411 IPC) का केस दर्ज है । आरोपी रुस्तम के खिलाफ भी थाना फेज-1 मोहाली में चोरी का मामला दर्ज है । इसके अलावा उसके खिलाफ इसी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत एक अन्य आपराधिक मामला भी दर्ज पाया गया है । पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इलाके में हुई अन्य स्नैचिंग की वारदातों का भी खुलासा किया जा सके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *