लुधियाना के जैन मंदिर में चोरी: चांदी की मूर्ति-बर्तन और कैश ले गए चोर, पहचान छिपाने के लिए DVR भी उखाड़ी – Ludhiana News

लुधियाना के जैन मंदिर में चोरी:  चांदी की मूर्ति-बर्तन और कैश ले गए चोर, पहचान छिपाने के लिए DVR भी उखाड़ी – Ludhiana News




लुधियाना में जैन मंदिर में घुसकर दो अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति, पूजा के बर्तन, गल्ले में रखा कैश और सीसीटीवी का डीवीआर ले गए। मामला पीएयू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंज पीर रोड स्थित सूरिया विहार का है। वारदात 13 और 14 जून 2026 की दरमियानी रात को हुई। जैन मंदिर की देखरेख श्री शरियांस वल्लभ जैन सेवा सोसाइटी द्वारा की जाती है। सोसाइटी के प्रधान सुधीर जैन (61 वर्ष) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुए। चांदी की मूर्ति और 20 प्लेटें-कटोरियां गायब चोरों ने मंदिर में घुसकर भगवान की एक कीमती चांदी की मूर्ति, पूजा-अर्चना में इस्तेमाल होने वाली 20 चांदी की प्लेटें, 20 छोटी चांदी की कटोरियां और 4 बड़े कटोरे चोरी कर लिए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की गोलक तोड़कर उसमें रखी करीब 10 से 15 हजार रुपए की नकदी भी निकाल ली। पहचान छिपाने के लिए DVR भी ले उड़े शातिर चोरों को पता था कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मंदिर के अंदर लगा डीवीआर (DVR) भी उखाड़कर अपने साथ ले लिया। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी शिकायतकर्ता सुधीर जैन के बयानों के आधार पर थाना पीएयू (PAU) की पुलिस ने 17 जून को अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4) और 305 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई (ASI) अमरीक सिंह कर रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *