मोगा में पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, गाली गलौज के बाद हथियार लेकर आए हमलावर, चार पर केस – Moga News

मोगा में पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला:  गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, गाली गलौज के बाद हथियार लेकर आए हमलावर, चार पर केस – Moga News




धर्मकोट थाना क्षेत्र के शेरपुर तैयबां गांव में रंजिश के चलते हथियारबंद व्यक्तियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हला कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। हमले के पीछ पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल शंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि कथित आरोपियों ने उनकी गली में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह घर से बाहर आए, तो कुलविंदर कौर किंदो ने दूसरों को उसे सबक सिखाने के लिए उकसाया, यह कहते हुए कि वह उनके घर के सामने से बुलेट मोटरसाइकिल पर गुजरता है। इसके बाद सभी हथियारबंद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। धमकी देते हुए भागे आरोपी शंकर सिंह के शोर मचाने पर हमलावर धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में सुखचैन सिंह चैना, गुरप्रीत सिंह, कुलविंदर कौर किंदो और सुखचैन सिंह, सभी निवासी शेरपुर तैयबां के खिलाफ धर्मकोट थाने में मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जसवंत राय ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *