पठानकोट में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल: सिंबल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर – Pathankot News

पठानकोट में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर घायल:  सिंबल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर – Pathankot News




पठानकोट के सिंबल चौक क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों युवक नॉवेल्टी मॉल में घूमने के लिए आए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हिमाचल से आए थे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार, घायल युवक बाइक नंबर HP 97A 8760 पर सवार होकर नॉवेल्टी मॉल क्षेत्र से अपने गांव डाहकुलाड़ा (हिमाचल प्रदेश) लौट रहे थे। सिंबल चौक स्थित राज हॉस्पिटल के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से हुआ फरार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की सहायता की और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान रितिक और रोहन निवासी गांव डाहकुलाड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *