लुधियाना में ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत: पिता के साथ खरीदारी करने जा रही थी; बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा – Ludhiana News

लुधियाना में ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत:  पिता के साथ खरीदारी करने जा रही थी; बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा – Ludhiana News




लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित सत्संग घर के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में पहली कक्षा में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव मलकपुर निवासी लाली पिता सुरिंदर के साथ बाइक पर खरीदारी करने जा रही थी। जब दोनों हंबड़ा रोड स्थित सत्संग घर के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और टायर स्लिप कर गया। संतुलन बिगड़ने के कारण लाली सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को भागने नहीं दिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पहली कक्षा में पढ़ती थी लाली परिजनों के अनुसार, लाली सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। वह छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव थाना पीएयू के एसएचओ राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *