जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शाही शहर: पटियाला में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा; श्रद्धालुओं ने भाईचारे का दिया संदेश – Patiala News

जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शाही शहर:  पटियाला में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा; श्रद्धालुओं ने भाईचारे का दिया संदेश – Patiala News




पटियाला में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा प्रबंधक समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह यात्रा श्री काली माता मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी और वहीं संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के रथों का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर भर में कई स्थानों पर छबीलें लगाई गईं। “जय जगन्नाथ” के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा वर्षभर मंदिर में विराजमान रहते हैं। रथ यात्रा के अवसर पर वे रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दौरान रथ को खींचना अत्यंत शुभ और पुण्य का कार्य माना जाता है। 25 वर्षों से पटियाला में निकल रही रथ यात्रा प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि नीरज चलाना ने बताया कि पटियाला में पिछले लगभग 25 वर्षों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, और यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देती है। श्री जगन्नाथ की महिमा पर प्रकाश डाला इस्कॉन चंडीगढ़ के वाइस प्रेसिडेंट स्वामी अक्रूरानंद ने भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देना है। स्वामी अक्रूरानंद ने सभी श्रद्धालुओं से भगवान के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *