मोगा में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत: शव के हुए कई टुकड़े; रेलवे पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव – Moga News
मोगा के कोटकपूरा स्थित रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा के सदस्य और मोगा रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बाबा नंद सिंह नगर, मोगा के निवासी के रूप में हुई है। ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था, जिसे एकत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस जांच में जुटी समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने रेलवे पुलिस के सहयोग से मृतक के शव को एकत्रित किया और मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रेलवे पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। समाज सेवा सोसायटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी संस्था ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अपनी सेवाएं प्रदान करती है।
Source link

