बठिंडा सिविल अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल: तलवंडी साबो के एसएमओ से चल रहा विवाद; मरीजों को झेलने पड़ी परेशानी – Bathinda News

बठिंडा सिविल अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल:  तलवंडी साबो के एसएमओ से चल रहा विवाद; मरीजों को झेलने पड़ी परेशानी – Bathinda News




बठिंडा सिविल अस्पताल के कर्मचारी तलवंडी साबो के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) के साथ चल रहे विवाद के कारण हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज और बठिंडा शहर से आए मरीजों ने बताया कि हड़ताल के कारण उन्हें पर्ची बनवाने जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार पर इस ओर ध्यान न देने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, हड़ताली कर्मचारियों ने मरीजों की इस परेशानी के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को सुलझाना नहीं चाहते और कर्मचारियों को परेशान करके अस्पतालों का निजीकरण करना चाहते हैं। जल्द विवाद सुलझाने का आश्वासन कर्मचारियों ने दावा किया कि सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पास नहरों में बड़ी मात्रा में दवाइयां पड़ी हुई थीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *