हिमाचल CM ने भगवंत मान से की बात: खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग; निहंगों के समर्थन में पूर्व कांग्रेस MLA – Shimla News

हिमाचल CM ने भगवंत मान से की बात:  खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग; निहंगों के समर्थन में पूर्व कांग्रेस MLA – Shimla News




हिमाचल प्रदेश की बाउंड्री पर ‘खालसा टैक्स’ को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पंजाब सीएम भगवंत मान से मुलाकात की। राज्य के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सीएम सुक्खू ने पंजाब सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, बीते बुधवार को पंजाब में हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों से खालसा टैक्स वसूला गया। पंजाब में निहंगों ने हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स के विरोध में ऐसा किया और संदेश दिया कि हिमाचल का एंट्री टैक्स गलत है। इसे खत्म किया जाए। अकाली दल और भाजपा की साजिश: जगत कैबिनेट मंत्री जगत नेगी ने कहा कि ये अकाली दल और भाजपा की सोची समझी साजिश है। जब भी टूरिस्ट सीजन शुरू होता है उसके बाद इस तरह की हरकत की जाती है। पहले कसोल में टूरिस्ट ने गोली चलाई और उसके बाद बॉर्डर पर से यह सब शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि खालसा टैक्स गैर कानूनी है। कीरतपुर में कल काटा गया खालसा टैक्स हिमाचल नंबरों की गाड़ियों को बीते कल कीरतपुर में रोककर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक खालसा टैक्स काटा गया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद दोपहर बाद यह टैक्स लेना बंद किया गया। पूर्व विधायक ने किया समर्थन खालसा टैक्स को लेकर कांगड़ा के ज्वाली से पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती ने निहंगों का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- अगर हिमाचल सरकार के पास पैसे नहीं हैं तो बाहर से आने वाले लोगों को स्टेट एंट्री टैक्स के नाम पर परेशान करने की बजाय प्रदेश के ही लगभग 70 लाख हिमाचलियों से 10-10, 15-15 हजार रुपए का दान (भीख) मांग लेना चाहिए। शायद 40-50 लाख लोग दे भी दें, जिससे सरकारी खजाना ज्यादा जल्दी भर जाए, क्योंकि आज अगर बाहर से आने वालों को परेशान करेंगे तो कल हिमाचल के लोगों को भी दूसरे राज्यों में उसी नजर से देखा जाएगा। भारती ने कहा कि मैं खालसा भाइयों का समर्थन करता हूं जब हिमाचल प्रदेश में बाहर की गाड़ियों से एंट्री टैक्स लिया जा सकता है तो फिर देश के हर राज्य को भी हिमाचल प्रदेश के वाहनों से एंट्री टैक्स लेना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *