मुकेरियां में करियाना शाॅप में सिलेंडर फटा, दुकानदार झुलसा: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग से हादसा; लाखों रुपए का सामान जलकर राख – dasuya News
होशियारपुर के मुकेरियां स्थित गांव बेला सरियाना में एक किराने की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दुकान मालिक चनन सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे हुई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक दुकान में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश करते समय दुकान मालिक चनन सिंह बुरी तरह झुलस गए। आग तेजी से फैलने लगी। लेंटर में दरारें आ गईं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि दुकान के लेंटर में दरारें आ गईं और इसकी आवाज पूरे गांव में सुनाई दी। फायर ब्रिगेड ने पाया मशक्कत से काबू परिवार के सदस्यों के अनुसार, इस आग में 16 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया, साथ ही दुकान में रखी नकदी भी जल गए। फायर ब्रिगेड और स्थानीय निवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Source link

