फरीदकोट में 1.310 किलो हेरोइन सहित 2 अरेस्ट: सीआईए ने 2 अलग अलग स्थानों से दबोचा; एक आरोपी का साथी भी नामजद – Faridkot News

फरीदकोट में 1.310 किलो हेरोइन सहित 2 अरेस्ट:  सीआईए ने 2 अलग अलग स्थानों से दबोचा; एक आरोपी का साथी भी नामजद – Faridkot News




फरीदकोट जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 310 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी गुरबंस सिंह बैस के दिशा-निर्देशों पर जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ फरीदकोट के एएसआई हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान गांव चंदबाजा की अनाज मंडी से एक कार में बैठे हरदीप सिंह उर्फ रॉकी उर्फ जुगनू, निवासी सदा वाली बस्ती, वार्ड नंबर-11, मोगा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 810 ग्राम हेरोइन और 4 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ जैतो के प्रभारी एएसआई दर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान गांव सेवा वाला के पास से रमनदीप सिंह उर्फ रमन, निवासी गांव खेमा खेड़ा, जिला श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी रमनदीप सिंह ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन फाजिल्का निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ बब्बी से लेकर आया था। इसके आधार पर पुलिस ने सुखजिंदर सिंह को भी मामले में नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रिमांड पर लेकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे: डीएसपी डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *