गुरदासपुर, दीनानगर सहित 4 नगर कौंसिलों के चुनाव 13 को: 30 से दाखिल होंगे नामांकन, 13 को मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू – Pathankot News

गुरदासपुर, दीनानगर सहित 4 नगर कौंसिलों के चुनाव 13 को:  30 से दाखिल होंगे नामांकन, 13 को मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू – Pathankot News




राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने नगर कौंसिल दीनानगर, नगर कौंसिल गुरदासपुर, नगर कौंसिल कादियां और नगर कौंसिल शाम चौरासी के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर कौंसिल क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी। इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने सभी आवश्यक प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं।
30 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 30 मई (शनिवार) से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। 3 जून दोपहर 3 बजे तक नामांकन दर्ज करवाने होंगे। जबकि, 4 जून को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी।
13 जून को होगा मतदान
राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा जारी शेडयूल के अनुसार 5 जून (शुक्रवार) दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। जबकि, 13 जून (शनिवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग ने इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं।
चुनाव शेड्यूल की घोषणा के साथ ही इन नगर कौंसिलों के अधिकार क्षेत्र में, जहां चुनाव होने हैं, आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह चुनाव प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *