तरनतारन में विदेश भेजने के नाम पर ठगी: पुर्तगाल भेजने का दिया झांसा, 8.80 लाख रुपए लेकर भेजा दुबई, चार के खिलाफ केस दर्द – tarn-taran News
तरनतारन में विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला आया था। युवकों को पुर्तगाल भेजने का झांसा दिया गया। जबकि उन्हें धोखे से दुबई भेज दिया गया। बाद युवक भारत लौट आया। परिजनों की शिकायत के बाद सराय अमानत खां थाना पुलिस ने ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मियांपुर निवासी सुखविंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह ने सराय अमानत खां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, सुखविंदर सिंह ने हरप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, सरबजीत कौर पत्नी हरप्रीत सिंह (निवासी मेहसनपुरा), कप्तान सिंह पुत्र शिंगारा सिंह (निवासी बासरके भैणी) और मनजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह (निवासी मोहल्ला नानकसर, तरनतारन) से पुर्तगाल भेजने के लिए 15 लाख रुपये में बात की थी। सुखविंदर सिंह ने आरोपियों को 8 लाख 80 हजार का भुगतान कर दिया था। आरोपियों ने उनके बेटे मनदीप सिंह को पुर्तगाल की जगह दुबई भेज दिया। उनका भतीजा गुरप्रीत सिंह पहले से दुबई में था। 4-5 महीने तक दुबई में रहने के बाद जब आगे की बात नहीं बनी तो बेटा और भतीजा दोनों वापसे आ गए। एएसआई नरिंदर सिंह ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Source link

