मोगा पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार: भारी मात्रा में हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद – Moga News
मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी के साथ सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह की टीम ने तलवंडी भंगेरियां के पास गुप्त सूचना पर मनजिंदर सिंह उर्फ कालू निवासी रौली को पकड़ा। उसके पास से 504 ग्राम हेरोइन और 35 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। इसी कड़ी में, थाना समालसर की सहायक थानेदार सतनाम कौर ने गश्त के दौरान जतिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी समालसर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना धर्मकोट के इंस्पेक्टर लछमन सिंह की अगुवाई में साजन उर्फ बिल्ला निवासी धर्मकोट से 32 ग्राम हेरोइन मिली। थाना बाघापुराना के हवलदार दिलप्रीत सिंह ने नीरज कुमार उर्फ बंटी निवासी मुगलू पत्ती बाघापुराना को 11 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में करेगी पेश थाना बधनीकलां के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि हवलदार जगसीर सिंह ने परमवीर उर्फ करण निवासी बौडे से 50 नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस चौकी बिलासपुर के थानेदार प्रीतम सिंह ने गश्त के दौरान जसकरन सिंह उर्फ मच्छी निवासी बिलासपुर और जसप्रीत सिंह निवासी नंगल को पकड़ा। उनके पास से 12 ग्राम हेरोइन और 40 नशीली गोलियां मिलीं। थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह निवासी धूडकोट रणसींह को 18 ग्राम हेरोइन और 45 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
Source link

