फाजिल्का के बीडीपीओ लाल सिंह सस्पेंड: पंजाब सरकार ने लिया एक्शन; बैठकों से लगातार गायब रहने का आरोप – Fazilka News
फाजिल्का में बीडीपीओ लाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने पत्र भी जारी कर दिया है। प्रशासन के सीनियर अधिकारियों द्वारा बीडीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा गया था। फाजिल्का में सीनियर अधिकारियों द्वारा बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बीडीपीओ के शामिल होना यकीनी किया गया था। इसके बावजूद बीडीपीओ की गैरहाजिरी को लेकर उनके द्वारा लिखित में विभागीय कार्यवाही के लिए भेजा गया। हालांकि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास जगविंदरजीत सिंह गरेवाल ने बताया कि बीडीपीओ लाल सिंह के खिलाफ इससे पहले भी 4 बार विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा जा चुका है। इस बार लाल सिंह के खिलाफ विभाग ने एक्शन लिया है। बर्खास्त समय के दौरान कर्मचारी को पंजाब सिविल सेवा नियम जिल्द-1, भाग-1 के नियम 7.2 अधिनियम गुजारा भत्ता इस शर्त पर दिया जाएगा कि वह निर्धारित हेडक्वार्टर से यह सर्टिफिकेट पेश करेगा कि वह इस समय कोई नौकरी या अन्य काम नहीं करेंगे।
Source link

