कपूरथला में शराब भट्ठी पर एक्साइज विभाग का छापा: सुल्तानपुर लोधी के गांवों में पहुंची टीम, 2000 ली लाहन और 70 ली अवैध शराब बरामद – Kapurthala News

कपूरथला में शराब भट्ठी पर एक्साइज विभाग का छापा:  सुल्तानपुर लोधी के गांवों में पहुंची टीम, 2000 ली लाहन और 70 ली अवैध शराब बरामद – Kapurthala News




कपूरथला जिले में एक्साइज विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सुल्तानपुर लोधी के गांव तोती और लाटियांवाल में छापेमारी की गई, जहां से लगभग 2000 लीटर लाहन और 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जिला कपूरथला के एक्साइज ऑफिसर सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग और असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव लाटियांवाल में एक अन्य जांच के दौरान 50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे भी एक्साइज विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया
दो हजार लीटर लहन और 70 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया इस प्रकार, कुल 2000 लीटर लाहन और 70 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई सुल्तानपुर लोधी सर्कल के एक्साइज इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह, एक्साइज पुलिस स्टाफ और सुल्तानपुर लोधी की स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। एक्साइज ऑफिसर सुखजीत सिंह चहल ने जोर देकर कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *