ड्यूटी से लौट रहे युवक से लूटी थी बाइक: मोगा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, कृपाण बरामद – Moga News

ड्यूटी से लौट रहे युवक से लूटी थी बाइक:  मोगा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, कृपाण बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई कृपाण भी बरामद की है। यह मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता सुमित कुमार, जो कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के निवासी हैं और वर्तमान में मोगा में रहते हैं, ने पुलिस को शिकायत दी। सुमित ने बताया कि ड्यूटी खत्म कर वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे मोगा की ट्रक वाली गली के पास पहुंचे, तो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और कृपाण की नोक पर उनका मोटरसाइकिल छीन लिया। इस शिकायत के आधार पर थाना सिटी-1 मोगा में मुकदमा नंबर 126 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया जांच के दौरान, पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का उपयोग करते हुए त्रिलोक सिंह उर्फ बाबा पुत्र दरबारा सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ काला पुत्र लखवीर सिंह और जसकरण सिंह उर्फ ग्रेवाल पुत्र सेवक सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई कृपाण बरामद की गई। बरामद सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि वे पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *