जालंधर सिटी स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान: 339 बिना टिकट और अनियमित यात्री पकड़े, 2.23 लाख जुर्माना वसूला – Jalandhar News

जालंधर सिटी स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान:  339 बिना टिकट और अनियमित यात्री पकड़े, 2.23 लाख जुर्माना वसूला – Jalandhar News




जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान चलाया। बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित यात्रा करते हुए पकड़े गए यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के अंतर्गत विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें टिकट जांच स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कुल 339 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा। इनसे लगभग 2.23 लाख रुपए का रेल राजस्व वसूला गया। रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला फोर्ट्रेस चेक के तहत किसी स्टेशन, ट्रेन और रेलखंड में बिना पूर्व सूचना व्यापक टिकट जांच की जाती है। इस दौरान यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र तथा रेलवे नियमों के अनुपालन की गहन जांच की जाती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान जारी रहेगा,टिकट लिए बना यात्रा न करें
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने चैकिंग के बाद यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा सही टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। जुर्माने और असुविधा से बचने के लिए प्लेटफार्म तक की टिकट लेकर ही स्टेशन के अंदर जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *