लुधियाना में बारिश के बाद जलभराव: कोट मंगल सिंह में साइकिल समेत गटर में गिरे बुजुर्ग, गुरदेव नगर में सड़क धंसने से पलटी कार – Ludhiana News
लुधियाना में गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। सड़कों और रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। शहर में जलभराव की गंभीर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। इसी बीच एक स्थानीय पार्षद ने मौके से सोशल मीडिया पर लाइव आकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। घुटनों तक भरे पानी के बीच खड़े होकर पार्षद ने कहा कि नगर निगम ने कोई काम नहीं किया है। शहर की कई नालियां और सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से जाम पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून से पहले सफाई को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावे अब खोखले साबित हो रहे हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वही लुधियाना के कोट मंगल सिंह नगर इलाके में काम पर जा रहे एक बुजुर्ग अपनी साइकिल समेत खुले सीवर में जा गिरे। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बुजुर्ग की जान बच गई, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। PHOTOS में देखिए क्या है स्थिति….
Source link

