पंजाब में 2000 पीटीआई टीचरों की भर्ती: कल से शुरू होगा प्रोसेस, हेल्पलाइन नंबर जारी; योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका – Chandigarh News

पंजाब में 2000 पीटीआई टीचरों की भर्ती:  कल से शुरू होगा प्रोसेस, हेल्पलाइन नंबर जारी; योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका – Chandigarh News


पंजाब में दो हजार शिक्षकों की भर्ती।

पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दो हजार प्राइमरी कैडर के PTI टीचरों की भर्ती निकाली है। इसके लिए 31 जुलाई से प्रक्रिया शुरू होगी। लंबे समय से शारीरिक शिक्षा भर्ती का इंतजार कर रहे योग्य

.

विभाग ने शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत नियम व शर्तें कल ही जारी करने का ऐलान किया है। वहीं, भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया, जहां नौकरी संबंधी दिक्कत आने पर संपर्क किया जा सकता है।

16 हजार से अधिक नौकरियां शिक्षा विभाग में

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का दावा है कि मार्च 2022 से अब तक 67,037 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। सरकार के अनुसार, इनमें सबसे अधिक 16,308 नियुक्तियां शिक्षा विभाग में की गई हैं।

5.5 लाख रोजगार के अवसर भी पैदा

पंजाब पुलिस में 12,966, बिजली विभाग (PSPCL/PSTCL) में 8,765 से अधिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 6,320 और स्थानीय निकाय विभाग में 5,771 युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का दावा किया गया है। सरकार के अनुसार, इस दौरान निजी और अन्य क्षेत्रों को मिलाकर करीब 5.5 लाख रोजगार के अवसर भी पैदा किए गए हैं।

पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आया

सरकार का कहना है कि सभी भर्तियां बिना रिश्वत और राजनीतिक सिफारिश के केवल मेरिट के आधार पर की गई हैं। साथ ही दावा किया गया है कि वर्ष 2022 के बाद भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आया। सरकार का फोकस युवाओं को पंजाब में ही रोजगार उपलब्ध करवाकर विदेश पलायन को कम करने पर भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *