मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 7 केस दर्ज, 10 आरोपी गिरफ्तार; 150 ग्राम हेरोइन और 110 गोलियां बरामद – Moga News
मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 जुलाई को सात एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए, जिनमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 150 ग्राम हेरोइन और 110 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस अभियान के तहत, थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने गश्त के दौरान गांव चीमा निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन को 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव रामा निवासी जगदीप सिंह को 20 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। इसी तरह, थाना महिणा पुलिस ने गांव डाला निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा को 23 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव माछीके निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को 25 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। थाना सिटी मोगा पुलिस ने टिब्बा बस्ती, मोगा निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना अजीतवाल पुलिस ने जगमोहन सिंह उर्फ मोहनी को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर केस दर्ज पूछताछ के आधार पर गुरजंट सिंह उर्फ काला को भी इस मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने आकाशदीप सिंह और रजनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की। नशीली गोलियों की बरामदगी के संबंध में, थाना धर्मकोट पुलिस ने मनदीप सिंह उर्फ अमना को गिरफ्तार किया और उसके पास से 110 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

