नकोदर, नूरमहल में अकाली दल का प्रदर्शन शून्य: पार्टी नेता माखन ने कहा- यह चेतावनी की तरह है, सुखबीर बादल से मिलकर करेंगे बात – Nakodar News
नकोदर/नूरमहल म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के भीतर हार को लेकर मंथन और चिंता का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और हलका इंचार्ज के.एस. माखन ने नकोदर और नूरमहल विधानसभा क्षेत्रों में अकाली दल के ‘शून्य’ (0) प्रदर्शन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इन निराशाजनक चुनावी नतीजों को लेकर जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात करेंगे और उन्हें जमीनी हकीकत से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि ‘शून्य’ पर सिमटने से अकाली दल चिंतित, आत्मचिंतन की जरूरत है। यह साफ शब्दों में कहा कि काउंसिल चुनाव के यह परिणाम पार्टी के लिए एक वेक-अप कॉल (चेतावनी) की तरह हैं। जमीनी संगठन पर सवाल माखन ने माना कि दोनों ही क्षेत्रों में पार्टी का खाता न खुलना बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे साफ संकेत देते हैं कि अब पार्टी को अपनी पुरानी रणनीतियों को छोड़कर जमीनी स्तर पर संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। जनता के बीच दोबारा बनाएंगे विश्वास’ नतीजों से निराश कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए के.एस. माखन ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब की सबसे मजबूत, ऐतिहासिक और क्षेत्रीय पार्टी है। माखन ने कहा कि मौजूदा चुनावी नतीजों से सबक लेते हुए अब हमारे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। हमें जनता के बीच जाकर उनका खोया हुआ विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी होगी।” सुखबीर बादल से मुलाकात कर बनेगी नई रणनीति माखन ने पुष्टि की कि वे ब्लॉक समिति और नगर परिषद चुनाव के परिणामों का पूरा ब्यौरा तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ एक विशेष बैठक करेंगे। इस उच्च स्तरीय चर्चा के दौरान नकोदर और नूरमहल में पार्टी की हार के मुख्य कारणों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी बड़े चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जल्द ही एक नई और आक्रामक रणनीति की घोषणा की जाएगी।
Source link

