पीटीयू के मुख्य व घटक कैंपस का समय 9 से 5 किया गया – Jalandhar News
जालंधर | जालंधर स्थित आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मुख्य कैंपस और अन्य घटक कैंपसों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश को देखते हुए विभागीय कार्य-समय में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया चलने के दौरान विद्यार्थी और उनके अभिभावक संबंधित विभागों में जानकारी के लिए पहुंच रहे थे। समय में परिवर्तन के कारण इन आगंतुकों को विभागों से समन्वय और जानकारी लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य कैंपस और सभी घटक कैंपसों के लिए विभागीय समय तत्काल प्रभाव से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया है। यह आदेश उप-कुलपति की स्वीकृति के बाद जारी किया गया। रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू के हस्ताक्षर से जारी आदेश की प्रतिलिपि सचिव, उप-कुलपति कार्यालय, सभी विभागाध्यक्षों टीचिंग व नॉन-टीचिंग को भेज दी है।
Source link

