बरनाला में युवक की संदिग्ध हालत में मिला शव: हत्या का आरोप लगाकर थाने पर धरना, व्यापारियों ने दुकाने बंद कर जताया विरोध – Barnala News

बरनाला में युवक की संदिग्ध हालत में मिला शव:  हत्या का आरोप लगाकर थाने पर धरना, व्यापारियों ने दुकाने बंद कर जताया विरोध – Barnala News




बरनाला के धनौला क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में 38 साल के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। परिजनों व व्यापारियों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगाम कर दिया और व्यापारियों ने बाजार बंद करके कार्रवाई की मांग की। तनाव देखते हुए डीएसपी सतवीर सिंह मौके पर और फिर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। मृतक तेजिंदर दास (38) का शव सुबह ट्रैक्टर के हल (तवियों) के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की आशंका जताई है जबकि परिजनों ने तेजिंदर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार और स्थानीय व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर दिया और धनौला थाने के मुख्य गेट के बाहर विशाल धरना शुरू कर दिया है। रात को गया था खेत, सुबह मिली लाश जानकारी के अनुसार, तेजिंदर दास शुक्रवार रात को ट्रैक्टर के साथ खेत में जुताई करने गया था। लेकिन रात को लौटा नहीं। शनिवार सुबह उसका शव खेत में ट्रैक्टर के हल के पास मिला। इसकी सूचना फैलते इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में लोग और व्यापारी मृतक के घर और फिर थाने के बाहर जमा हो गए। पुरानी रंजिश और हत्या की साजिश का आरोप थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि बीती रात तेजिंदर का पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से पुरानी रंजिश भी चल रही थी। परिजनों का दावा है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। आरोप- पुलिस हत्या का हदसा बनाने में लगी है प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता को नजरअंदाज कर इसे महज एक ‘खेत का हादसा’ साबित करने का प्रयास कर रही है। व्यापार मंडल का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या (धारा 302) का मुकदमा दर्ज नहीं करती और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे और न ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। डीएसपी बोले- परिजनों के आरोपों पर भी हो रही जांच
डीएसपी सतवीर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच और घटनास्थल को देखने से मामला हादसे का लग रहा है। हालांकि, पुलिस परिजनों के आरोपों को खारिज नहीं कर रही है। वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के दौरान जो भी पुख्ता सबूत सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाजार बंद व्यापारी थाने पर डटे धनौला के व्यापारियों ने पीड़ित परिवार को पूरा समर्थन दिया है। दुकाने बंद कर दुकानदार व व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी थाने के बाहर धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और थाने के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी चल रही थी। माहौल को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *