रोपड़ में घर में पानी भरते समय हादसा: टुल्लू पंप की कटी तार से लगा करंट; 16 साल की किशोरी की मौत – Ropar (Rupnagar) News

रोपड़ में घर में पानी भरते समय हादसा:  टुल्लू पंप की कटी तार से लगा करंट; 16 साल की किशोरी की मौत – Ropar (Rupnagar) News




रोपड़ शहर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सदा व्रत मोहल्ले में शनिवार सुबह एक हादसा हुआ। यहां घर का काम करते समय टुल्लू पंप (मोटर) की कटी हुई तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोरी काजल की मौत हो गई। हादसे के वक्त फर्श पर पानी बिखरा हुआ था और काजल के पैर गीले थे, जिसके कारण करंट का झटका तेज था। परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में नगर परिषद की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पानी का प्रेशर बेहद कम रहता है। सीधे नलों से पानी नहीं आता, जिसके कारण घरों में मोटर का उपयोग करना पड़ता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे काजल भी रोज की तरह पानी भरने के लिए मोटर चलाने गई थी। मोटर की बिजली वाली तार पर एक जगह कट लगा हुआ था, जिस पर काजल का पैर पड़ गया। पुलिस जांच में जुटी परिजनों ने आनन-फानन में तार खींचकर उसे अलग किया और अचेत काजल को तुरंत बाइक पर सिविल अस्पताल रोपड़ लेकर भागे। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि काजल को सुबह करीब 11:10 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। अस्पताल पहुंचते समय उसकी पल्स (नब्ज) लगभग डूब चुकी थी। मेडिकल टीम ने उसे बचाने के लिए तुरंत सीपीआर (CPR) दिया और जरूरी दवाएं भी दीं, लेकिन शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। सुबह 11:20 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की लिखित जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *