चंडीगढ़ में 40 साल बाद सड़क निर्माण: राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया शिलान्यास, बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी – Chandigarh News

चंडीगढ़ में 40 साल बाद सड़क निर्माण:  राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया शिलान्यास, बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी – Chandigarh News




वार्ड नंबर-14 के अंतर्गत आने वाली अमन कॉलोनी, चमन कॉलोनी और अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों के लिए रविवार का दिन खास रहा। करीब 35 से 40 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों ने इस मौके पर खुशी जताई और इसे इलाके के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर-14 के पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी, गांव के गणमान्य व्यक्ति, पूर्व सरपंच, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। क्षेत्र के विकास प्राथमिकता राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नई सड़क बनने से लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र की कई वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की 35-40 वर्षों पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद निर्माण शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस कार्य को मंजूरी दिलाने और इसे शुरू करवाने में सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण वर्षों से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। सड़क निर्माण शुरू होने से अब लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेज होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *