फरीदकोट में सफाई सेवकों ने सीएम का पुतला फूंका: संगरूर-बरनाला में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा, मांगों को लेकर रोष मार्च – Faridkot News

फरीदकोट में सफाई सेवकों ने सीएम का पुतला फूंका:  संगरूर-बरनाला में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा, मांगों को लेकर रोष मार्च – Faridkot News




सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर नगर काउंसिल कोटकपूरा के सफाई कर्मचारियों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत वीरवार को पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख बत्तियां वाला चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सफाई सेवक यूनियन कोटकपूरा के प्रधान सुशील कुमार, महासचिव लखन कुमार और चिमन लाल भोली ने संगरूर और बरनाला में प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज व पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया सरकार जायज मांगों का समाधान करने के बजाय दमनकारी नीतियों से कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। संगरूर और बरनाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हुए और महिला कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना। पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करना। समान काम के लिए समान वेतन लागू करना। महंगाई भत्ते (DA) की लंबित किस्तें तुरंत जारी करना। 8 जुलाई से जारी है अनिश्चितकालीन हड़ताल यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि मई माह में हुई हड़ताल के दौरान पंजाब सरकार ने एक महीने के भीतर सभी मांगों का हल निकालने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया था। हालांकि, समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।इसी वादाखिलाफी के विरोध में पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार को दी आर-पार के संघर्ष की चेतावनी सफाई कर्मचारी नेताओं ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान न किया गया और कर्मचारियों के प्रति अडियल रवैया जारी रहा, तो इस राज्यव्यापी आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि इससे आम जनता को होने वाली असुविधा और स्थिति बिगड़ने की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *